रणबीर कपूर ने सोनाक्षी सिन्हा पर अभद्र टिप्पणी की।
बॉलीवुड में दो अभिनेत्रियों के बीच लड़ाई होना आम बात है। दोनों अभिनेत्रियों को अक्सर एक-दूसरे की उम्र, रंग और वजन पर कमेंट करते देखा जाता है।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि बॉलीवुड में कुछ अभिनेता ऐसे भी हैं जो अपनी उम्र और वजन के कारण किसी अभिनेत्री के साथ काम नहीं करना चाहते हैं।ऐसे ही एक अभिनेता हैं रणबीर कपूर।
बॉलीवुड में चॉकलेटी बॉय की छवि रखने वाले और कई अभिनेत्रियों के साथ अपने अफेयर के कारण चर्चा में रहे रणबीर कपूर ने एक बार बॉलीवुड की एक जानी-मानी अभिनेत्री के साथ काम करने से इनकार कर दिया था। उनका मानना था कि यह अभिनेत्री उनसे उम्र में बड़ी दिखती है।
रणबीर का मानना था कि इस अभिनेत्री के साथ उनकी जोड़ी को अच्छा नहीं लगेगा।यह अभिनेत्री उनकी मां की तरह दिखती है। बता दें कि यह अभिनेत्री कोई और नहीं बल्कि सोनाक्षी सिन्हा हैं।सोनाक्षी और रणबीर कपूर ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत एक साथ की थी।
चूंकि वे दोनों एक ही उम्र के हैं, इसलिए संजय लीला भंसाली उन दोनों के साथ एक रोमांस कॉमेडी बनाना चाहते थे। सोनाक्षी और रणबीर कपूर दोनों को फिल्म की कहानी पसंद आई. लेकिन फिल्म नहीं बन पाई क्योंकि रणबीर कपूर सोनाक्षी के साथ काम नहीं करना चाहते थे।
कहा जाता है कि जब से सोनाक्षी को इस बारे में पता चला तब से उन्होंने रणबीर कपूर से बात नहीं की है।