पापड़ की सब्जी कैसे बनाते है?
आज हम बनाएंगे पापड़ की सब्जी (How to make papad sabji), पापड़ की सब्जी बनाने का आसान तरीका, राजस्थानी स्टाइल पापड़ की सब्जी!!
पापड़ की सब्जी राजस्थान का फेमस सब्जियों में से एक है | पापड़ की सब्जी को बनाना बहुत की आसान होता है, और ये बहुत ही कम समय में बन जाती है | इसका टेस्ट हल्का खट्टापन पे होता है, क्योंकि हम इसमें दही टमाटर का इस्तेमाल करते है | अगर आप इसे बना रहे है तो इसे जब खाना हो तभी बनाये नहीं तो यदा टाइम रखने पे पापड़ फूल जाती है और इसका टेस्ट बदल जाता है | तो चलिए देखते है की पापड़ की सब्जी बनाने के लिए हमें किन किन चीझों का जरुरत होता है और इसे कैसे बनाया जाता है |
पापड़ की सब्जी बनाने के लिए हमें चाहिए….
सामग्री:-
- उरद दाल पापड़(Urad daal papad): 1
तेल(Oil): 3 चम्मच - जीरा(Cumin seeds): 1 चम्मच
- तेजपत्ता(Bay leaf): 1
- राई(Musturd): 1 चम्मच
- हींग(Asafoetida): 1 चम्मच
- प्याज प्यूरी(Onion pyori): 1/2 कप
- टमाटर प्यूरी(Tomato pyori): 1/2 कप (2 टमाटर )
- धनिया पाउडर(Coriander powder): 1चम्मच
- हल्दी पाउडर(Turmeric powder): 1 चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर(red chili): 1 चम्मच
- नमक(salt): 1 कप (स्वाद अनुशार)
- दही(curd): 2 चम्मच
- गरम मशाला(Garam masala): 1 चम्मच
आप पढ़ रहे है पापड़ की सब्जी कैसे बनाते है? दूसरी शब्जियों को रेसिपी पढ़ने के लिए #1. पालक पनीर कैसे बनाते है? #2. गोभी और आलू की सब्जी कैसे बनाते है?
पापड़ की सब्जी बनाने की विधि:-
- सबसे पहले एक कोई भी पैन ले ले और उसमे तेल डाले |
2. फिर उसमे जीरा, राई, हींग और तेजपत्ता डाल कर सुनहरा रंग होने तक भुने |
READ:- वनीला शेक कैसे बनाते है? Easy Way To Make Vanilla shake In Hindi With Photo [Step by Step]
3. फिर उसमे प्याज की पूरी डाल दे और उसे भुने |
4. प्याज को भून जाने पे उसमे टमाटर का भी प्यूरी डाल दे |
5. और उसमे धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डाल कर उसे 5 मिनट तक भुने |
6. हमारी मशाला भुनने में थोड़ा टाइम लगता है इसलिए तब तक मैं पापड़ को फ्राई कर लेती हु |
7. मैं यहाँ पापड़ को गैस पे फ्राई कर रही हु, आप चाहे तो तवा या कढ़ाई में भी थोड़ा सा तेल डाल कर फ्राई कर सकते है |
8. हमारी यहाँ मशाला भी भूनकर तैयार हो गयी है |
9. अब उसमे थोड़ा सा पानी डाल दे और उसे मिलाये |
10. अब उसमे थोड़ा सा पानी डाल दे और उसे मिलाये |
11. फिर उसमे गरम मशाला, दही और स्वाद अनुशार नमक डाल दे और उसे 2-3 मिनट तक पकाये |
12. फिर उसमे पापड़ को तोड़कर डाल दे और कटे हुए धनिया पत्ता को भी डाल दे और उसमे मिलकर गैस बंद कर दे |
और हमारी पापड़ की सब्जी बनकर तैयार हो गयी है, इसे हम किसी सर्विंग बॉउल में निकल लेंगे और हमारी पापड़ को शब्जी बनकर तैयार है |
सुझाव:-
- अगर आप पहले बार कोई शब्जी बना रहे है तो ध्यान रहे तेल में राई डालने पे राई उड़ती है तो घबराये नहीं |
- आप चाहे तो पापड़ को तवा या कढ़ाई में भी थोड़ा सा तेल डाल कर फ्राई कर सकते है |
Photo Credit goes to Shalini Ji.
तो यह थी हमारी आज की रेसिपी मुझे विश्वास है कि आप को यह बहुत पसंद आई होगी | अगर इस रेसिपी को लेकर आपके मन में कोई भी डाउट है तो आप बेझिझक पूछ सकते हैं, मैं कोशिश करूंगी कि आपके डाउट को जल्द से जल्द ख़त्म कर दूं | या अगर आप किसी और रेसिपी के बारे में जानना चाहते हैं जो कि मैंने अभी तक नहीं बताया है तो आप कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं और मैं कोशिश करूंगी कि उसे जल्द से जल्द अपने अगले पोस्ट के जरिए आपको बता दूं |
You Also May Like:-
- ज़ीरा राइस कैसे बनाते है?
- सबसे आसान तरीके से वेज सैंडविच बनाने की रेसिपी!
- शेजवान फ्राइड राइस रेसिपी स्टेप बाय स्टेप इन हिंदी |
- 3 सबसे आसान रोटी, फुल्का और चपाती बनाने की विधि!!

Recipe Name
10 मिनट में बनाये राजस्थानी स्टाइल पापड़ की सब्जी
Author Name
Dolly Singh
Published On
Preparation Time
Cook Time
Total Time
Average Rating